फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for action against the ration dealer and panchayat assistant.

Kushinagar News: कोटेदार और पंचायत सहायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 14 Jul 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the ration dealer and panchayat assistant.
नरचोचवा पंचायत भवन पर प्रदर्शन और हंगामा करते ग्रामीण।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। नरचोचवा के लोगों ने कोटेदार और पंचायत सहायक के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। कोटेदार पर राशन नहीं देने और पंचायत सहायक पर शादी विवाह योजना का लाभ दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे गांव के अवधनारायण सिंह, उमेश, गति चौहान, मराछी, गोपी चौहान, रमायन आदि ने कहा कि गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कई कार्डधारकों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद बीते तीन माह का राशन नहीं दिया गया है। इसकी शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने निष्पक्ष जांच कराकर कोटे की दुकान का आवंटन निरस्त कर दूसरे के नाम से राशन की दुकान का चयन करने की मांग की। गांव के लोगों ने कहा कि पंचायत सहायक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये वसूलते हैं। लोगों ने पंचायत सहायक पर लगे आरोप की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एडीओ पंचायत सुनील सिंह ने बताया कि इस मामले में सचिव के विरुद्ध नोटिस जारी कर मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में शिकायत की पुष्टि हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed