{"_id":"6667858bbdcb0e2e6a0448f4","slug":"demand-for-action-against-national-testing-agency-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118114-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर कार्रवाई की मांग
Tue, 11 Jun 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
कसया गांधी चौक पर नीट परीक्षा में अनियमितता को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का पुतला फूंकते एबीवी
कसया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम नगर के गांधी चौक पर प्रदर्शन कर पुतला जलाया। इसमें प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे राजन मद्धेशिया ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन होने के नाते समय-समय पर छात्रों की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ने में अग्रणी रहती है। अगर सरकार इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाती है, तो इसके लिए विद्यार्थी परिषद इससे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय कुशवाहा ने कहा कि नीट कराने वाली संस्था एनटीए के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अमन, प्रांत सह मंत्री तनुज पाठक, जिला कार्यालय मंत्री शिवम, नीतिश सिंह, अविनाश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।