{"_id":"653ead2584c8efda680c5957","slug":"delivery-boy-stole-rs-40-thousand-from-the-bank-account-of-inspector-and-wife-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-6879-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिलीवरी ब्वॉय ने दरोगा और पत्नी के बैंक खाते से उड़ाए 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिलीवरी ब्वॉय ने दरोगा और पत्नी के बैंक खाते से उड़ाए 40 हजार
Mon, 30 Oct 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
- सामान वापसी के लिए फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर से वार्ता के दौरान अपने एकाउंट में भेजा रकम
- यूपी 112 कार्यालय में तैनात है दरोगा, मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ठगी की हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। फ्लिपकार्ट से आए सामान की वापसी के दौरान डिलीवरी ब्वॉय ने ऑनलाइन दरोगा और उनकी पत्नी के बैंक खाते में 40,500 रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। उसके जाने के कुछ देर बाद दरोगा के मोबाइल पर मैसेज आया तो ठगी की जानकारी हुई। काफी ढूंढने के बाद डिलीवरी ब्वॉय का पता नहीं चला। दरोगा ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
यूपी 112 कार्यालय में दरोगा राजेश यादव की तैनाती है। परिवार के साथ रविंद्र नगर में रहते हैं। फ्लिपकार्ट से परिवार के सदस्य ने कोई सामान आर्डर किया था। डिलीवरी ब्वॉय सामान लेकर पहुंचा। घरवाले सामान देखने के बाद वापसी की बात कहे। डिलीवरी ब्वॉय फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर से बात करने के लिए दरोगा और उसकी पत्नी का मोबाइल मांगा। दोनों के मोबाइल से 40,500 रुपये अपने महिंद्रा कोटक बैंक के खाते में भेज दिया। सामान लेकर डिलीवरी ब्वॉय चला गया।
कुछ देर बाद दरोगा के मोबाइल पर दूसरे के खाते में रुपये भेजने का मैसेज आया। इसके बाद दरोगा अपनी पत्नी का मोबाइल चेक कराया तो उसके भी मोबाइल पर रकम ट्रांजेक्शन का मैसेज पड़ा था। ठगी के शिकार हुए दरोगा ने चंदन नाम के डिलीवरी ब्वॉय की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
रविंद्रनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि दरोगा राजेश यादव की तहरीर पर डिलीवरी ब्वॉय चंदन पर आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर से बात के बहाने मोबाइल मांगकर अपने खाते में रकम भेज दिया है।