{"_id":"5a38030a4f1c1b9f678c2326","slug":"delhi-in-cricket-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को हराकर दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को हराकर दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में
kushinagar
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
विपिन डाका को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर/कुशीनगर।
अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को हरी सिंह क्रिकेट क्लब दिल्ली और रुद्रांश क्रिकेट क्लब लखनऊ के बीच मैच खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम ने लखनऊ को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सोमवार को ग्रुप ए का दूसरा मैच था। हरी सिंह क्रिकेट क्लब के कप्तान गौरव तोमर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट खोकर 271 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से प्रियांशु श्रीवास्तव ने तीन छक्कों और नौ चौकों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली। मनोज सिंह ने 30 गेंद का सामना करते हुए छह छक्कों और पांच चौकों की मदद से 65 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा विपिन चंद्रा ने नाबाद 47, आशीष सिंह 42 और कप्तान श्रीवांश शर्मा ने 14 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से अजय मार्शल और अमित यादव को दो-दो विकेट मिले। हर्षित चौधरी और गौरव तोमर ने एक-एक विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 23वें ओवर में चार विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने पहली गेंद से ही धुआंधार पारी की शुरुआत की। इसके बाद पूरे मैच में दर्शकों को छक्के-चौके देखने को मिले। दिल्ली की ओर से 27 छक्के और 17 चौके लगाकर इस खेल मैदान पर रिकॉर्ड बनाया गया। मात्र पांच ओवर में ही दिल्ली की टीम का स्कोर 100 से ऊपर पहुंच गया था। दिल्ली के विपिन डाका ने 60 गेंदों का सामना करते हुए 17 छक्कों और आठ चौकों की मदद से 151 रन, अमित यादव ने 40 गेंदों में सात छक्के व चार चौके की मदद से नाबाद 72 रन और हर्ष त्यागी ने 14 गेंदों पर दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 28 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के गेंदबाज विपिन चंद्रा को दो विकेट, आशीष सिंह और तेहस्वराज को एक-एक विकेट मिले। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिल्ली के विपिन डाका को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इन्हें एएसपी हरगोविंद मिश्र ने पांच हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
मैच के अंपायर संतोष सिंह और पवन कुमार तथा थर्ड अंपायर सतीश पांडेय रहे। स्कोरिंग एसपी सिंह ने की। कमेंट्री मोहम्मद आलम और गुड्डू पांडेय ने की।
इस मौके पर शिवशंकर तिवारी, डॉक्टर महेंद्र सिंह, शत्रुमर्दन प्रताप शाही, मोहम्मद मंजूर आलम, इरशाद अहमद, विनीत कुमार बंटी, राजन शुक्ल, दिवाकर मणि, केदार सिंह, नंदलाल विद्रोही, आजाद अंसारी, गुड्डू चौहान, प्रदीप सिंह, सफिकुर्रहमान, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, नसीम अंसारी, गोविंद यादव, खुर्शेद आलम आदि उपस्थित रहे।