{"_id":"6ab1882860c5f04af806619b","slug":"deled-first-semester-exams-begin-amidst-tight-security-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-168464-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
विज्ञापन
पडरौना। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दोनों पालियों में 1,565 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।
डीएलएड प्रथम समेस्टर परीक्षा के लिए शहर स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की जांच की गई। केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों की सीटिंग व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुसार की गई है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में भी उत्साह नजर आया। सुबह से ही दोनों केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे। डायट प्राचार्य दीनानाथ साहनी ने बताया कि परीक्षा को शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से कराया जा रहा है। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक हुई प्रथम पाली की परीक्षा में 693 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 652 परीक्षार्थी परीक्षा दिए, जबकि 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दोपहर दो बजे से 3:30 बजे तक हुई द्वितीय पाली की परीक्षा में पंजीकृत 872 परीक्षार्थियों में से 838 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 34 परीक्षार्थी में अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई नकल करते परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया है।