{"_id":"5f0b432c8ebc3e636902a82d","slug":"death-rate-in-corona-controlled-minister-kushinagar-news-gkp35791271","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मृत्यु दर में कमी सरकार की दूरदर्शी सोच का नतीजा, बोले मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मृत्यु दर में कमी सरकार की दूरदर्शी सोच का नतीजा, बोले मंत्री
विज्ञापन

तमकुहीराज। तहसील भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को आयोजित वर्चुअल सभा में प्रदेश सरकार के नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति व दूरदर्शी सोच के कारण वैश्विक महामारी कोरोना से भारत में मृत्यु दर को काफी कम किया जा सका है। कोरोना संकट काल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था कमजोर न पड़ जाए, इसलिए चरणबद्ध तरीके से देश व प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा की जा रही है। इस महामारी के कारण आम आदमी और दिहाड़ी मजदूरों को कोई परेशानी न हो, इसलिए गैस सब्सिडी, जनधन खातों में तय राशि देने के साथ ही नि:शुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की गई है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव, यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, केशव पांडेय, अजय तिवारी, चंद्रप्रभा पांडेय, रूपम सिंह, विनोद सिंह, संजय राय, आनंद मिश्र, नीरज पांडेय, अभिषेक शुक्ला, मिथलेश उपाध्याय, रामसागर कुशवाहा, धनंजय तिवारी आदि मौजूद थे।