फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of watchman and porter

Kushinagar News: अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो और बाइक में मारी टक्कर, चौकीदार और खलासी की मौत

Wed, 19 Jul 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Death of watchman and porter
ऑटो में सवार चार और बाइक सवार पति-पत्नी सहित आठ लोग हुए घायल
विज्ञापन


तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क की दूसरी साइड में जाकर मारी टक्कर

कसया-पडरौना मार्ग पर कनखोरिया गांव के पास हुआ हादसा


संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। सवारियों से भरी ऑटो और बाइक में तेज रफ्तार एक पिकअप ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। यह हादसा मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे कसया थाना क्षेत्र के कनखोरिया गांव के पास हुआ। इससे ऑटो में सवार चौकीदार और खलासी की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरातफरी मची रही। पुलिस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को कसया थाने लेकर चली गई।



जानकारी के अनुसार, पडरौना से सवारी लेकर ऑटो चालक कसया जा रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे कसया थाना क्षेत्र के कनखोरिया गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो के पीछे आ रहे बाइक सवार पति-पत्नी भी पिकअप की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में ऑटो सवार कसया थाना क्षेत्र के सेमरा धूसी गांव के चौकीदार कैलाश चौहान (45), तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर गांव निवासी ऑटो के खलासी सरीफ (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा लतवा मुरलीधर गांव निवासी टेंपो चालक नसरुद्दीन (35), कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सहजवलिया गांव निवासी छेदी पांडेय (40), डुमरभार निवासी कतवारू (35) समेत आठ लोग घायल हो गए। वहीं बाइक सवार पडरौना कोतवाली के खिरकिया गांव निवासी सन्नू (40) व उनकी पत्नी श्रीपति (35) घायल हो गईं। हादसे के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। सभी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बाइक सवार सन्नू के सिर के अलावा हाथ-पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक भाग गया। इस संबंध में कसया थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि टेंपो और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

...



शरीफ का बेटा हुआ अनाथ, चौकीदार के घर मचा कोहराम

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर गांव निवासी शरीफ गांव के ही नसरुद्दीन के ऑटो पर खलासी का काम करता था। शरीफ की पत्नी दुनिया छोड़ च़ुकी है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी कर चुकी है। जबकि 12 साल का बेटा है। बेटे की पढ़ाई और पालन-पोषण की जिम्मेदारी शरीफ पर थी। इसलिए वह नसरुद्दीन के ऑटो पर खलासी का काम करता था। उसकी मौत के बाद बेटा अनाथ हो गया है। वहीं सेमरा धूसी गांव निवासी कैलाश चौहान चौकीदार थे। मंगलवार को कसया थाने पर हाजिरी लगाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही काल के गाल में समा गए। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया।




...





हाईवे पर बाइक सवार घायल

फाजिलनगर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी राम साहनी (53) गांव के रामाश्रय (50) बाइक से फाजिलनगर जाने के लिए मंगलवार को घर से निकले। बघौचघाट मोड़ पर एनएच पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों घायलों को कसया सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनोंं का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed