फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of mother and child in CHC, uproar by attendants

Kushinagar News: सीएचसी में जच्चा-बाच्चा की मौत, तीमारदारों का हंगामा

Sun, 04 Feb 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child in CHC, uproar by attendants
दुदही। सीएचसी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत से नाराज तीमारदारों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला बढ़ता देख डॉक्टर और कर्मचारी आवास पर चले गए। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसकी शिकायत लोगों ने फोन कर सीएमओ से की है। पुलिस ने समझाने के बाद घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव निवासी गौरव शर्मा की 25 वर्षीय पत्नी अर्चना को प्रसव के लिए शुक्रवार की देर शाम परिजन दुदही सीएचसी लेकर पहुंचे। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। गर्भवती की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। घर वाले शव लेकर सीएचसी पहुंचे और डॉक्टर, स्टाॅफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लोगों के उग्र तेवर देख डॉक्टर और कर्मचारी अपने आवास में छिप गए। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझाकर घर भेजा। बाद में दोबारा सीएचसी पर शव लेकर आने लगे। लेकिन, पुलिस ने रास्ते से लौटा दिया। घर वालों की शिकायत के बाद सीएमओ ने जांच का आदेश दिया है। शनिवार को दोपहर बद घर वालों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। गौरव शर्मा ने बताया कि दिक्कत होने पर तीन दिन से सीएचसी पर लेकर जा रहे थे। एक बार भी डॉक्टर या स्टॉफ नर्स ने मेडिकल कॉलेज लेकर जाने के लिए नहीं कहा। इनकी लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हुई है।
विज्ञापन

-
-मामला संज्ञान में है। जांच के लिए निर्देश दिया गया है। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घर वालों को शव का पोस्टमार्टम कराना चाहिए। -डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed