फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of injured person in road accident

पडरौना कोतवाली क्षेत्र की घटना

Sun, 26 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Death of injured person in road accident
मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविवार की दोपहर में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एनएच 28बी पर मेलानगरी गांव के सामने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के बड़हरागंज निवासी 40 वर्षीय रामप्रकाश एनएच 28बी पडरौना खड्डा मार्ग पर मेलानगरी गांव के सामने सड़क पार कर रहे रहे थे। उसी समय पश्चिम की ओर से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। इस घटना में सड़क पारकर रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचा। जहां घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले रास्ते में ही घायल रामप्रकाश की मृत्यु हो गई। कोतवाल अनुज सिंह ने बताया कि जिस बाइक की टक्कर से रामप्रकाश की मौत हुई है, उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed