{"_id":"616f102612a902121f5251c5","slug":"death-kushinagar-news-gkp4134874191","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोड़रिया। जंगल लूअठहां गांव के कोइरी टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई है। विवाहिता के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पांच माह पहले कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दमवतिया निवासी पिंकी की शादी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लूअठहां निवासी कोइरी टोला अशोक खरवार से हुई थी। महिला का पति कमाने के लिए बाहर गया हुआ है। घर पर सास, ससुर और ननद रहते हैं। मंगलवार की सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो सास और ननद ने दरवाजा खोला तो विवाहिता अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। मृतका के परिवार वालों ने इसकी सूचना उसके मायके वालों और 112 नंबर पर दी। एसआई निरंजन राय ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सास, ससुर को पूछताछ के लिए थाने ले गए। विशुनपुरा एसओ राम प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के झझवा गांव के पास रेलवे लाइन पर आउटर के पास मंगलवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के आउटर के पास युवक का क्षत-विक्षत शव खेत में कार्य करने गए लोगों को पुलिस को सूचना दी। कप्तानगंज एसओ ने तत्काल जीआरपी पुलिस को इसके बारे में बताया। घटना स्थल पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टार्मटम के लिए भेज दिया। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। युवक के परिजनों के बारे में अभी पता नहीं लग सका है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
सर्पदंश से महिला की मौत
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा मड़ार विंदवलिया गांव के मल्लाही पट्टी निवासी बबलू पाल की पत्नी पूनम (30) मंगलवार की सुबह घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान उनके हाथ में विषैले सर्प ने डस लिया। परिजन महिला को महराजगंज जिले के पीएचसी घुघली ले गए, जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ने पीड़ित परिवार को अहेतुक सहयोग और शासन से सहयोग राशि दिलाने की बात कही। संवाद