{"_id":"60709f228ebc3ed94a218e9a","slug":"death-kushinagar-news-gkp3914534183","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे शख्स की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे शख्स की हादसे में मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा बुजुर्ग निवासी शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई।
ग्राम सभा के सौरहा बुजुर्ग के जौरही टोला निवासी सुदामा (50) के घर इसी माह बेटे का गौना है। रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांटकर बृहस्पतिवार रात बाइक से घर लौटते वक्त मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर सौरहा गांव के सामने बाइक सहित गिर पड़े। हादसे में सिर में चोट लगने की वजह से सुदामा की हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए नौरंगिया ले गए, जहां से चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।