फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in rampage

अमडीहा गांव में मारपीट में घायल शख्स की मौत, मुकदमा दर्ज, थाने पर हंगामा

Tue, 20 Oct 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
death in rampage
अमडीहा गांव में मारपीट में घायल शख्स की मौत, मुकदमा दर्ज, थाने पर हंगामा
विज्ञापन

बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में सोमवार की देर शाम हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने थाना गेट पर हंगामा किया।
अमडीहा गांव में सोमवार को युवक व युवती के बीच किसी बात को लेकर गाली गलौज हो रही थी। उधर से गुजर रहे पड़ोसी अनूप ने डांट फटकार कर दोनों को शांत करा दिया। कुछ देर बाद लड़की के परिजन अनूप के दरवाजे पर पहुंच गए और झगड़ा करने लगे। गांव के लोग भी जुटे और समझा-बुझाकर घर भेज दिया। आरोप है कि रात में करीब साढ़े नौ बजे लड़की के परिजन अनूप के दरवाजे पर पहुंचे और घर के बाहर सो रहे अनूप के पिता गोमल (58) की पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब तक परिजन घर से बाहर निकले, हमलावर भाग गए। किसी ने 108 नंबर और कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल गोमल को कप्तानगंज सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने गोमल को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम करीब पांच बजे शव लेकर परिजन कप्तानगंज थाना गेट पर पहुंचे और पुलिस पर मामले में तहरीर बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ कसया ने समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

एसओ कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र ने बताया दोनों पक्षों के बीच सोमवार की रात में मारपीट हुई थी। इसमें गोमल की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई है। मृतक गोमल के पुत्र जित्तन की तहरीर पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर बदलने का आरोप गलत है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed