फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in an accident

सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल

Fri, 27 Sep 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
death in an accident
सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
विज्ञापन

पडरौना नगर के धर्मशाला चौक के निवासी अधिवक्ता राजेश कार से लौट रहे थे घर
ट्रक से टकराने के बाद सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई कार
राजेश का भतीजा सिद्धार्थ कार में नीचे दब गया था
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पडरौना-रामकोला मार्ग पर इंद्रसेनवा गांव के नजदीक हुए सड़क हादसे में पडरौना नगर के धर्मशाला चौक निवासी चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। रामकोला सीएचसी में डॉक्टरों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। चाचा का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पर पडरौना से परिजन व तमाम अन्य परिचित रामकोला सीएचसी पहुंच गए थे।

पडरौना नगर के धर्मशाला चौक निवासी अधिवक्ता राजेश शर्मा (45) अपनी कार से भतीजा सिद्धार्थ शर्मा (23) पुत्र हरिओम शर्मा के साथ गोरखपुर से वापस आ रहे थे। रात में करीब आठ बजे रामकोला-पडरौना मार्ग पर धर्मसमधा मंदिर और इंद्रसेनवा गांव के बीच इनकी कार और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक व कार दोनों सड़क से नीचे उतर गईं। कार पलट गई जिसमें सिद्धार्थ दब गया था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची रामकोला पुलिस व आसपास के ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सिद्धार्थ और राजेश शर्मा को बाहर निकाला गया। दोनों को तुरंत रामकोला सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता राजेश शर्मा का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी होने पर परिजन व तमाम अन्य परिचित मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed