{"_id":"5eda7f188ebc3e90ac76679e","slug":"death-in-accident-two-injured-kushinagar-news-gkp353703418","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
पटहेरवा। एनएच-28 पर रजवटिया गांव के सामने शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे में एक बाइक पर सवार बिहार के पश्चिमी चंपारण के मछवा निवासी विकास (26) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बिहार के गोपालगंज के महेंद्र प्रसाद (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार कुशीनगर के तुर्कपट्टी के चंद्रौटा निवासी रंजीत (14) भी बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।