फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident due to tempo turn down

टेंपो पलटने से युवक की मौत, चालक घायल

Wed, 25 Dec 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
death in accident due to tempo turn down
रामकोला में टेंपो पलटने से घायल चालक बुनेला को जिला अस्पताल भेजवाते एसओ। - फोटो : KUSHINAGAR
टेंपो पलटने से युवक की मौत, चालक घायल
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा बाजार के पास हुआ हादसा
घायल चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। अमवा बाजार चौराहे के पास बुधवार को दोपहर बाद रामकोला की तरफ जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में टेंपो चालक व बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जाते समय घायल युवक की मौत हो गई। चालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली गांव निवासी प्रमोद (30) बुधवार को अपनी बहन को उसकी ससुराल रामकोला थाना क्षेत्र के धनौजी गांव में पहुंचाने गया था। टेंपो रिजर्व कराकर आया भाई दोपहर करीब तीन बजे वापस उसी टेंपो से अपने घर भुजौली जा रहा था। कसया-रामकोला मार्ग पर अमवा बाजार के समीप किसी गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टैंपो में बैठे प्रमोद तथा चालक बुनेला दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे रामकोला एसओ संजय कुमार मिश्रा व अन्य पुलिसकर्मियों ने घायलों को अपनी गाड़ी से रामकोला सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में प्रमोद की मौत हो गई जबकि टेंपो चालक बुनेला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed