{"_id":"5ece9c0e8ebc3e903e71a853","slug":"death-in-accident-by-tractor-trolly-kushinagar-news-gkp352690283","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरा कनक चौराहे पर ट्रैक्टर की चपेट से मोपेड चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरा कनक चौराहे पर ट्रैक्टर की चपेट से मोपेड चालक की मौत
पिपरा कनक चौराहे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से व्यक्ति की मौत की सूचना पर पहुंची पुलि?
- फोटो : KUSHINAGAR
Link Copied
पिपरा कनक चौराहे पर ट्रैक्टर की चपेट से मोपेड चालक की मौत
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक चौराहे पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से मोपेड सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मोपेड को चपेट में लेने के बाद ट्रैक्टर सड़क के किनारे दुकान में घुस गया। संयोग था कि दुकान बंद होने के चलते कोई अन्य व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरवा निवासी सुबाष मिश्र (55) मोपेड से रिश्तेदार के घर फाजिलनगर जा रहे थे। पटहेरवा-बसडीला मार्ग से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने पिपरा कनक चौराहे पर मोपेड को चपेट में ले लिया, जिससे सुबाष बुरी तरह घायल हो गए। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली दुकान में घुस गया। चौराहे पर अफरातफरी मच गई। लोग घायल सुबाष को सीएचसी फाजिलनगर ले गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि घायल सुबाष की रास्ते में ही मौत हो गई। फाजिलनगर सीएचसी के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।