{"_id":"5f2408798ebc3e63841b8706","slug":"death-during-bathing-in-bansi-canal-kushinagar-news-gkp3601241114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसी नदी में नहाते समय बसंतपुर टोला का किशोर डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसी नदी में नहाते समय बसंतपुर टोला का किशोर डूबा, मौत
विज्ञापन
बांसी नदी में नहाते समय किशोर डूबा, मौत
जटहां बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभीरिया गांव के बसंतपुर टोला का 12 वर्षीय किशोर बांसी नदी में नहाते समय डूब गया, उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गंभीरिया गांव के बसंतपुर टोला निवासी मनोहर पांडेय का पुत्र अभिनंदन गांव के बगल से गुजर रही बांसी नदी में नहाने गया था। उसके साथ गांव के और भी बच्चे थे। गहरे पानी में जाने के कारण अभिनंदन डूबने लगा। अन्य बच्चों ने गांव में जाकर शोर मचाया तो लोग पहुंचे और उसे नदी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।