{"_id":"612e6b518ebc3eb62579d868","slug":"death-due-to-snake-bite-hidden-in-bag-kushinagar-news-gkp4074788172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग में छिपे सर्प ने महिला को डंसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग में छिपे सर्प ने महिला को डंसा, मौत
विज्ञापन
बैग में छिपे सर्प के डंसने से मौत
भेलया गांव की निवासी थीं राजपति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के भेलया गांव की 65 वर्षीय एक महिला को किसी विषैले सर्प ने डंस लिया। हालत बिगड़ता देखकर परिजनों ने पहले तो उनका झाड़फूंक कराया, कोई असर न हुआ तो फाजिलनगर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
भेलया निवासी राजपति पत्नी स्व. केदार खरवार मंगलवार को सुबह अपने घर के एक कमरे में कोई वस्तु लेने गई थीं। वहां तख्त के नीचे से सामान निकाल रही थीं तभी वहां पड़े बैग में छिपे सर्प ने उनके बाएं हाथ में डंस लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन पहले झाड़-फूंक कराए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ तो फाजिलनगर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने राजपति को मृत घोषित कर दिया।