फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death due to current

करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Fri, 14 Feb 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
death due to current
करंट लगने से चंद्रिका सिंह की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के गांगरानी गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की हालत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांगरानी निवासी चंद्रिका सिंह शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे अपने घर के सामने स्थित हैंडपंप पर नहाने गए थे। हैंडपंप के बगल में ही वर्षों पहले से बिजली का खंभा है, जिसे सीधा खड़ा रखने के लिए लोहे का तार जमीन में गाड़ा गया है। चंद्रिका सिंह हैंडपंप पर नहाने के बाद अपने घर जाने के लिए जैसे ही कदम आगे बढ़ाए कि अचानक उनका हाथ उस तार को छू गया। उसमें करंट आने की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर पड़े। यह देख लोगों ने हाइडिल में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई और उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उनके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर थाने लौट गई।
विज्ञापन

चंद्रिका सिंह के परिवार में उनकी 63 वर्षीय पत्नी चिरइया तथा उनका इकलौता 40 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह के अलावा उनकी पुत्रवधु मधुबाला, पौत्री नम्रता सिंह तथा दो पौत्र अभिषेक सिंह व नीतीश सिंह हैं। उनकी तीनों पुत्रियों इंदू सिंह, शकुंतला सिंह तथा मीना सिंह का विवाह हो चुका है, जो अपनी ससुराल में रहती हैं। चंद्रिका सिंह की मौत के बाद से उनके घर में कोहराम मच गया है और परिजन रोते रोते बेसुध हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed