फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death due to current, 6 burnt

ट्रैक्टर के धक्के से तार टूटकर गिरा, मछली पकड़ रहे युवक की मौत, छह झुलसे

Thu, 23 Jul 2020 08:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
death due to current, 6 burnt
खैरटिया गांव के नहर में हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
ट्रैक्टर के धक्के से तार टूटकर गिरा, मछली पकड़ रहे युवक की मौत, छह झुलसे
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग गांव में मिक्सर मशीन लगे ट्रैक्टर के धक्के से बिजली का पोल टूटकर पानी में गिर गया। वहां मछली पकड़ रहा युवक करंट की चपेट में आ गया, उसकी मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

खैरटिया चौराहे से उत्तर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी से सौरहा के मंदिर टोला जाने वाले मार्ग पर पानी बह रहा है। बृहस्पतिवार को वहां सौरहा बुजुर्ग गांव के सात लोग मछली पकड़ रहे थे। उस गांव का ही एक व्यक्ति मिक्सर मशीन लगे ट्रैक्टर को लेकर जा रहा था कि पोल में धक्का लग गया। तार टूटकर सड़क पर लगे पानी में गिर गया। वहां मछली पकड़ रहे युवक करंट की चपेट में आ गए। इस गांव के नितेश (23), सूरज (20), बलवंत (25), सत्यम (15), अखिलेश (17) वर्ष, चंद्रेश (14) और विकास (15) वर्ष झुलस गए। इस घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने सभी को कोटवा स्थित सीएचसी पहुंचाया। वहां सूरज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य सभी की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर विद्युत उपकेंद्र रामपुर कोटवा के कर्मचारी केंद्र में ताला बंदकर फरार हो गए, जिससे विद्युत आपूर्ति दो घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed