फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of youth found on railway track Kushinagar

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Fri, 11 Nov 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track Kushinagar
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन

डिबनी बंजरवा। तरया सुजान थाना क्षेत्र के हबीरपुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। पूर्वी ढाला की तरफ गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
बाद में युवक की पहचान तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरया पश्चिम निवासी ब्रदी खरवार के बेटे कृपा शंकर (40) के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम कृपाशंकर घर से निकले थे। रात में वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ गए लोगों ने पूर्वी ढाला के पास कृपाशंकर शव देखकर शोर मचाया। इसकी जानकारी पाकर परिजन भी पहुंचे। कृपाशंकर तीन बच्चों के पिता थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ तरयासुजान आरके सिंह ने बताया शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कानूनी कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed