फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of youth found in bushes near railway station

रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव

Sat, 27 Aug 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in bushes near railway station
रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव
विज्ञापन

- बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला था मृतक
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी निवासी एक युवक का शव मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की दाढ़ी बढ़ी हुई थी। उसके गले में काला गमछा लपेटा हुआ था। शव देखकर लोगों ने उसकी हत्या के बाद वहां शव फेंकने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब में आधार कार्ड सहित अन्य कागजात मिले। आधार कार्ड से उसकी पहचान संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम रीगा टोले मझौरा, सीतामढ़ी (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पास मिले फोन नंबर पर फोनकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में हनुमानगंज एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed