फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of young man found hanging in house

Kushinagar News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 10 Jan 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in house
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी महुअवा गांव के पकड़ी टोला में मंगलवार को 30 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है। विवाद के बाद कुछ दिनों पूर्व उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। वह दो बच्चों के साथ घर पर अकेला रहता था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार तुर्कपट्टी महुअवा गांव के पकड़ी टोला निवासी वकील प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र सुनील प्रसाद का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद के चलते कुछ दिनों पूर्व उसकी पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी। सुनील अपनी दो बच्चियों शिया उम्र 8 वर्ष और चुलबुली उम्र 3 वर्ष के साथ घर पर रहकर मजदूरी करता था। बड़ा भाई धनबाद में रहता है। मंगलवार को दोपहर में ग्रामीणों ने उसी घर के बरामदे में सीढ़ी के सहारे फंदे से उसका शव लटकता देखा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना की जांच में जुट गई। इस संबंध के तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed