{"_id":"6691bfb89590c8da72059317","slug":"dead-body-of-woman-in-sugarcane-field-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119803-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ने के खेत में महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ने के खेत में महिला का शव
Sat, 13 Jul 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के गोड़इता श्रीराम गांव के पास एक गन्ने की खेत में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़इता श्रीराम गांव के छट्ठू मोड़-पथरवा मार्ग स्थित चरहंगा गांव के पास एक गन्ने की खेत में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे 25 वर्षीय महिला का शव देख लोगों ने शोर मचाया। वहां एकत्र हुए लोगों में से किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। महिला का शव देखने के बाद स्थानीय लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उसका इलाज किसी अस्पताल में चल रहा होगा। मौत के बाद उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया गया है। लाेगों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर मनमोहन मिश्र, चौकी इंचार्ज डिबनी राजकपूर, एसआई दीनानाथ यादव, महिला एसआई अंजली सिंह ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गए। प्रभारी इंस्पेक्टर तमकुहीराज ने बताया शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।