फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of missing youth found in canal on fourth day

Kushinagar News: लापता युवक का चौथे दिन नहर में मिला शव

Fri, 05 Jan 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in canal on fourth day
खड्डा। पिकनिक के दौरान बंजारीपट्टी गांव के पास लापता युवक अभिषेक यादव उर्फ गोलू का शव चौथे दिन घटनास्थल के पास से एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों ने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एक जनवरी को खड्डा नगर पंचायत के लोहिया नगर मोहल्ले के अभिषेक यादव उर्फ गोलू (20) आने सात साथियों के साथ बंजारीपट्टी गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की दाहिनी पटरी पर सुनसान जगह पर पिकनिक मना रहा था। इसी दौरान वह नहर में गिर गया और लापता हो गया। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पिकनिक में शामिल युवकों ने बताया कि गोलू नहर में कूद गया था और लापता हो गया है। इस मामले में मृतक गोलू की मां उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगा रही थी। चौथे दिन बृहस्पतिवार को घटनास्थल के पास ही नहर से उसका शव मिला। उसके शरीर पर पूरे कपड़े थे। पैंट की जेब से उसका मोबाइल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed