{"_id":"666cddd06fe9a9ac6f0369c4","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-in-sugarcane-field-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-118282-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ने के खेत में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ने के खेत में मिला अधेड़ का शव
Sat, 15 Jun 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
कसया। मैनपुर दीनापट्टी में शुक्रवार को 52 वर्षीय अधेड़ का शव गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खेत से बाहर निकाल पहचान के लिए आसपास के गांवों में लोगों से वार्ता की। देर रात शव की पहचान मैनपुर दीनापट्टी निवासी गनपति मुसहर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
थाना क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टटी गांव के सड़क किनारे गन्ने के खेत में शाम करीब छह बजे लोगों ने अधेड़ का शव देखा। पुलिस के अनुसार उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही ही पता चलेगा।