फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of married woman found hanging in Jatahan market of Kushinagar

Kushinagar: घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति सप्ताह भर पहले ही बुलाकर लाया था मायके से

Sun, 18 Dec 2022 03:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जटहां बाजार (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जटहां बाजार (कुशीनगर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Dec 2022 03:58 PM IST
सार

विवाहिता शनिवार रात खाना खाने के बाद सो गई थी। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पति उठा तो अंजली छत के कुंडे में फंदे से लटकी हुई थी।

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging in Jatahan market of Kushinagar
विलाप करते विवाहिता के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पखनहां गांव के सुगौली टोला में शनिवार रात एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पखनहां गांव के सुगौली टोला निवासी अतुल कुशवाहा पुत्र अलगू की शादी दो साल पहले हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी निवासी डॉ. सुभाष कुशवाहा की पुत्री अंजली उर्फ गुड़िया (25) से हुई थी। कुछ महीने पहले अंजली अपने मायके गई थी। उसका पति अतुल एक सप्ताह पूर्व ही बुलाकर अपने घर लाया था। उसका नौ महीने का एक पुत्र है। शनिवार रात पति-पत्नी खाना खाने के बाद बच्चे के साथ सो गए थे। कहा जा रहा है कि आधी रात के बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पति उठा तो अंजली छत के कुंडे में फंदे से लटकी हुई थी। 

विज्ञापन

इसकी सूचना अंजली के मायके वालों को दी गई। कुछ देर बाद मायके वाले भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए। पहले डायल 112 की पुलिस पहुंची। उसकी सूचना पर जटहां बाजार के थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार एसआई राजनारायण यादव, विपिन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई मुकेश कुशवाहा ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष की सास, पति व ननद सहित पांच के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका के गले पर निशान है। तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed