{"_id":"66873aa87402c0d34903da85","slug":"dead-body-of-elderly-woman-found-dumped-in-gandak-canal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119324-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गंडक नहर में उतराया मिला बुजुर्ग महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गंडक नहर में उतराया मिला बुजुर्ग महिला का शव
Fri, 05 Jul 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बनरहा रेग्युलेटर के पास बड़ी गंडक नहर में बृहस्पतिवार की सुबह 63 वर्षीय महिला का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव को निकलवाया और परिजनों को सौंप दिया।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग की तेतरी देवी एक जुलाई को घर के पास बड़ी गंडक नहर के किनारे दातून तोड़ने गई थीं और फिसलकर नहर में गिर गईं। इस घटना की जानकारी परिजरों ने विशुनपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को परिजन बनरहा रेग्युलेटर पहुंचे, तो वहां शव फंसा देख पुलिस को खबर दी। सेवरही एसएचओ दिग्विजय नारायण ने शव को निकलवा कर पहचान कराई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।