फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of Barabanki youth found hanging from a tree in Sewrahi

Kushinagar News: बाराबंकी के युवक की सेवरही में पेड़ से लटकी मिली लाश

Tue, 26 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Barabanki youth found hanging from a tree in Sewrahi
-दो साथियों के साथ एक टेलिकॉम कंपनी का टावर फाउंडेशन तोड़ने आया था
विज्ञापन

-मोबाइल पर रात में काफी देर तक बात करने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

तमकुहीरोड। सेवरही नगर के शिवशक्ति नगर मोहल्ले में एक युवक ने पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। युवक बाराबंकी जिले का रहने वाला था। नगर में एक टेलीकॉम कंपनी का टावर फाउंडेशन तोड़ने के लिए तीन साथियों के साथ आया था। इस घटना से साथ में आए युवक भी दंग रह गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
बाराबंकी जिले के सतरीक थाना क्षेत्र के बरकटही गांव निवासी 20 वर्षीय चंद्रेश निषाद एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। वह रविवार को मिर्जापुर से काम निपटाने के बाद अपने साथी राजेश और सुधीर के साथ सेवरही नगर में पहुंचा था। वहां पर एक टेलिकॉम कंपनी के टावर का फाउंडेशन तोड़ना था। तीनों साथी रात को रुकने के लिए किराए पर एक गुमटी ली। राजेश और सुधीर ने बताया कि देर रात तक चंद्रेश मोबाइल पर कही बात कर रहा था। हम लोग सो गए। सुबह उठने पर इसकी तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर भीड़ एकत्र देखकर वहां पहुंचे तो उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली। घटनास्थल पर उसका टूटा मोबाइल और चप्पल पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने टूटे मोबाइल और सिम कार्ड को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने काफी देर तक दोनों साथियों से पूछताछ की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। इस बाबत इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
मोबाइल खोलेगा मौत का राज
बाराबंकी का रहने वाला मजदूर चंद्रेश आखिर देर रात तक किससे मोबाइल पर बात कर रहा था। ऐसी कौन सी बात थी जिससे नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। ऐसे कई अनसुलझे बिंदुओं को सुलझाने के लिए पुलिस मजदूर के मोबाइल नंबर की काॅल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed