फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a youth from Tamil Nadu found in Madhya Pradesh

Kushinagar News: मध्यप्रदेश में मिला तमिलनाडु से चले युवक का शव

Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth from Tamil Nadu found in Madhya Pradesh
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोटही रामबर निवासी पवन (28) का शव मध्य प्रदेश के नर्मदा जिले के जीआरडी थाना क्षेत्र में मिला है। तमिलनाडु में काम करने वाले पवन 10 मार्च को ट्रेन में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए थे। शव मिलने की सूचना पुलिस ने दी। इसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है कि पवन जहरखुरानी के शिकार हो गए।
विज्ञापन

खोटही रामबर निवासी पवन आठ साल से तमिलनाडु में रहकर कमाते थे। 10 मार्च को उन्होंने घर पर कॉल करके बताया कि वह ट्रेन पकड़ चुके हैं। मंगलवार को उनका शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। नर्मदा जिले के जीआरडी थाना की पुलिस ने शव मिलने की सूचना मोबाइल फोन नंबर के आधार पर दी।
विज्ञापन

पवन के परिवार में बुजुर्ग पिता सुखल, मां लवंगी देवी, पवन की पत्नी ललिता देवी, दो बेटे हैप्पी (8) और आत्मा (6) हैं। पति का शव लेने के लिए ललिता देवी परिजनों के साथ मध्य प्रदेश रवाना हो गई हैं। बेटे की मौत की सूचना से बुजुर्ग मां-पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। पवन की कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed