फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a youth found on railway line

Kushinagar News: रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

Sat, 26 Jul 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on railway line
छितौनी। पनियहवा पुलिस पिकेट के पास बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बेलवानिया निवासी युवक के रूप में हुई है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया निवासी जयप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि उनके 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुशवाहा बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे चौराहे पर जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलास में जुटे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर राहुल का फोटो देख परिवार के लोग दंग रह गए। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी थी। शव को देख पहचान की। इस संबंध में हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पारिवारिक कलह में युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। देर रात लोको पायलट ने पनियहवा स्टेशन मास्टर को घअना की सूचना दी थी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed