फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a young man who came out of home to Tinfediya market found in minor

Kushinagar News: घर से तिनफेड़िया बाजार निकले युवक का शव माइनर में मिला

Tue, 25 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who came out of home to Tinfediya market found in minor
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बंगरा निवासी 35 वर्षीय युवक मनीराज सिंह रविवार शाम घर से साइकिल से तिनफेड़िया बाजार के लिए निकला पर घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव जमसड़ा बाजार के समीप माइनर में मिला। मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। वहीं मृतक के पिता ने अज्ञात बाइक सवारों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पिता कमल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका दूसरा बेटा मनीराज सिंह मंगलवार शाम पांच बजे साइकिल लेकर घर से तिनफेड़िया बाजार जाने की बात कहकर निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। पूरे परिवार के लोग उसे खोजने निकले तो पता चला कि रामपुर बंगरा में ही सलेमगढ़-अहिरौलीदान मार्ग पर मुन्नीलाल शर्मा के घर के पास अज्ञात बाइक और साइकिल में आमने-सामने दुर्घटना हुई थी। वहीं उसके लड़के की साइकिल मिली। अज्ञात लोग उसे उठाकर ले गए थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजन पूरी रात युवक के बारे में जानकारी जुटाते रहे। सोमवार सुबह सूचना मिली कि जमसड़ा बाजार के पास माइनर में एक लाश पड़ी हुई है। मौके पर जाने के बाद मनीराज मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इंस्पेक्टर तरयासुजान राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अज्ञात बाइक सवारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed