फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a young man found in bush fear of murder in Kushinagar

Kushinagar News: झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; नहीं हो सकी पहचान

Thu, 10 Aug 2023 04:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Aug 2023 04:59 PM IST
सार

सेवरही नगर पंचायत के किदवईनगर मुहल्ले की मुसहर टोली में गन्ने के खेत के पास झाड़ी में एक युवक का शव मिला। शौच करने गए लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
Dead body of a young man found in bush fear of murder in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुशीनगर जिले में तमकुहीरोड कस्बे की मुसहर टोली के पास गन्ने के खेत के पास बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का अधिकांश हिस्सा जानवर खा चुके थे। उसकी पहचान नहीं हो सकी। लोगों ने हत्या कर शव यहां लाकर फेंके जाने की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन


सेवरही नगर पंचायत के किदवईनगर मुहल्ले की मुसहर टोली में गन्ने के खेत के पास झाड़ी में एक युवक का शव मिला। शौच करने गए लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी। देखने से प्रतीत हो रहा था कि शव 15 से 20 दिन पहले का है। रात को कोई जानवर खींचकर लाया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जलभराव: एक रात की बारिश से शहर के नाले चोक, सांसत में फंसे लोग; तस्वीरों में देखें झलक
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों के बीच इसे लेकर अनेक चर्चाएं हो रही थीं। लोगों का कहना है कि इधर शौच करने अक्सर लोग आते हैं, लेकिन बुधवार तक झाड़ी में शव नहीं दिखा। पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने बताया कि शव का ऊपरी हिस्सा सड़ गया है। पहचान नहीं हो सकी है। इसकी जांच की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed