फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में जलभराव: एक रात की बारिश से शहर के नाले चोक, सांसत में फंसे लोग; VIDEO में देखें झलक

Thu, 10 Aug 2023 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Aug 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Gorakhpur City drains choke after rain
गोरखपुर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर में बारिश से बेतियाहाता, रुस्तमपुर, आजाद नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसकी मुख्य वजह यह है कि इन इलाकों के अधिकांश नाले-नालियां चोक हैं। इसलिए पानी निकलने में घंटों लग जा रहे हैं। बुधवार को दिन हुई बूंदाबांदी का पानी भी कई जगह सड़कों पर दिखने लगा था। ऐसे में गुरुवार को मूसलाधार बारिश होने से शहर के दर्जनों मोहल्लों में पानी भर गया।



 

Waterlogging in Gorakhpur City drains choke after rain
गोरखपुर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला।

सिविल लाइंस के अलावा जलभराव की वजह से विजय चौक चौराहे के आसपास सड़क पर पानी भर गया। सड़क किनारे की दुकानें सुबह नहीं खुल सकीं। दुकानदार किशन ने बताया कि विजय चौक तो बेहद खास बाजारों में से एक है। लेकिन जरा सी बारिश में यहां जलभराव हो जाता है। बुधवार से ही व्यापार पूरा ठप हो गया है।

इसे भी पढ़ें: पहले कत्ल फिर शव के साथ कुकर्म: आरोपी को पछतावा नहीं, बोला-संपत्ति दे दूंगा तो मामला हो जाएगा मैनेज
 

Waterlogging in Gorakhpur City drains choke after rain
गोरखपुर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला।

ऐसे ही स्थिति दाउदपुर इलाके में भी बनी रही। सावन महीने में काली मंदिर जाकर पूजा करने वाले लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। इलाके के आलोक ने बताया कि सुबह भगवान शिव को जल चढ़ाने के बाद ही अपने आगे का काम करते हैं। लेकिन बारिश की वजह से पूरे इलाके में पानी भर गया। घर से निकलने में घुटने तक पानी लग जाता है।

इसे भी पढ़ें: ट्रायल बना जानलेवा: कार की टक्कर से हवा में उछला युवक, चली गई जान; अभी जून में हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
Waterlogging in Gorakhpur City drains choke after rain
गोरखपुर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला।

बुधवार की सुबह से शुरू हुई बारिश के फिलहाल नहीं टूट रही है। महज एक रात की बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के रेती, नखास, इस्माइलपुर, घोषकंपनी, मिर्जापुर, तारामंडल, दाउदपुर, गोरखनाथ आमबाग, गोपलापुर, सूरजकुंड, रसूलपुर, हुमायुपुर समेत करीब 50 से अधिक मोहल्लों में बारिश का पानी भर गया।

इसे भी पढ़ें: काठमांडो बना गोरखपुर का कूड़ाघाट, देसी कैसीनो में लग रहे मोटे दांव
 

विज्ञापन
Waterlogging in Gorakhpur City drains choke after rain
गोरखपुर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को दिनभर शहर के कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश होती रही। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी चार दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed