{"_id":"627bf7b42972da58b176568c","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-fear-of-suicide-kushinagar-news-gkp4365255122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव, खुदकुशी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, खुदकुशी की आशंका
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव की घटना
बोदरवार(कुशीनगर)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मठिया गांव में मंगलवार रात एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजन आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मठिया गांव निवासी 42 वर्षीय अनिरुद्ध विश्वकर्मा पहले मुंबई में रहकर बढ़ई का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक अनिरुद्ध दो-तीन साल पहले गंभीर रूप से बीमार होने के बाद मुंबई से गांव आ गए। पत्नी बच्चों के साथ मुंबई में रहकर अपनी आजीविका चलाने लगी। घर के लोग अनिरुद्ध की दवा को लेकर तंगहाली में आ गए तथा आगे इलाज करा पाना मुश्किल हो रहा था। इस बात को लेकर अनिरुद्ध तनाव में रहते थे। परिजनों ने आशंका जताई कि इसी बात को लेकर मंगलवार रात करीब आठ बजे घर से 200 मीटर दूर गांव के सीवान में जाकर आम के पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।