फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a person found in a closed room in Mumbai after three days

Kushinagar News: मुुंबई में बंद कमरे में तीन दिन बाद मिला व्यक्ति का शव

Sat, 24 Feb 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found in a closed room in Mumbai after three days
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव घोड़ादेउर टोला लक्षीराय निवासी 50 वर्षीय बिहारी लाल का शव मुंबई में बंद कमरे से तीन दिन बाद मिला। मुंबई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहारी लाल की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

लक्षीराय निवासी बिहारी लाल करीब पांच माह से मुंबई के हीरा नंदनी आईटी मार्केट फुलेनगर में रहकर पेंटिंग का कार्य करते थे। तीन दिन से काम पर नहीं गए थे। उनका कमरा भी अंदर से बंद था। आसपास के लोगों को संदेह हुआ तो किसी ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर कमरे में गई तो बिहारी लाल मृत अवस्था में पड़े थे।मुंबई में रह रहे उनके रिश्तेदार ने घटना की जानकारी दी, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार को बिहारी लाल का पुत्र सोनू कुमार एक रिश्तेदार के साथ मुंबई रवाना हो गया। बिहारी लाल का एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी संतीरा देवी ने बताया कि मंगलवार को उनसे बात हुई थी। उसके बाद से फोन बंद बता रहा था। शव को लाने में खर्च अधिक लगेगा, इसलिए उनका वहीं अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed