{"_id":"668096aa1035535f5b025984","slug":"dead-body-of-a-married-woman-found-hanging-from-the-ceiling-gable-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119071-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
Sun, 30 Jun 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर चौबे गांव की 25 वर्षीय विवाहिता का शव छत के कुंडे से लटका मिला। जब परिजन खेत से काम करके घर लौटे, तब इसकी जानकारी हुई। विवाहिता की मौत की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सभा रामपुर चौबे के हरेंद्र राजभर की शादी ग्राम सभा नेबुआ नौरंगिया की करिश्मा से वर्ष 2018 में हुई थी। करिश्मा की दो बेटियां पांच वर्षीय आंचल और दो वर्षीय कृति हैं। करिश्मा और पति हरेंद्र से एक दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हरेंद्र शनिवार की दोपहर दो बजे के लगभग खेत से काम करके घर पहुंचा तो कमरे में छत के कुंडे से लटका करिश्मा का शव देखा। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि मृतका के पति हरेंद्र के अनुसार करिश्मा छत से लटकी थी, जिसको फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।