फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dead body found

सरेह में किशोरी का शव मिलने से सनसनी

Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
dead body found
सरेह में किशोरी का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन

हत्या की आशंका, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया चिंतामन गांव के सरेह में रविवार को किशोरी का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी नाक पर गहरे जख्म दिख रहे थे। परिवारीजनों की सूचना पर सीओ की अगुवाई में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। किशोरी की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
रविवार को गड़हिया चिंतामन गांव के सरेह में मूंज निकालने गई महिलाओं ने सुनसान स्थान पर किशोरी का अर्द्धनग्न शव देखा। महिलाओं के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त विकी (16) पुत्री सुरेश चौहान के रूप में हुई। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवारीजनों का कहना है कि किशोरी रविवार की भोर में गांव की अन्य महिलाओं के साथ पीड़िया का गीत गाने के बाद सोने गई थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। उसके बाद वह कब घर से गायब हो गई, यह पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
मृतका को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस लड़ेगी आरपार की लड़ाई : लल्लू
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया चिंतामन में हत्या कर फेंका गया किशोरी का शव मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आपराधिक घटनाएं चरम पर हैं। तरयासुजान थानाक्षेत्र में आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर आम लोग दहशत में हैं। उन्होंने हत्या का तत्काल पर्दाफाश करने की मांग की है। कहा कि अगर पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो पार्टी उसे न्याय दिलाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed