फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dead body found in room

Kushinagar News: बाहर से ताला लगे कमरे में मिला सिपाही की पत्नी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 26 Jan 2023 03:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Jan 2023 03:40 PM IST
सार

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर, मंगरूआ की रहने वाली सोनी (22) की शादी दो माह पूर्व जटहा बाजार थाने में तैनात कांस्टेबल रोशन राय से हुई थी। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात को लेकर थाने में कई बार पंचायत भी हुई। दो माह पूर्व मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
dead body found in room
कसया थाना क्षेत्र में भैंसहा में बंद कमरे में मिला सिपाही का शव। मृत युवती सोनी की फाइल फोटो। संव? - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

भैसहा गांव के पास नेशनल हाइवे के किनारे बाहर से ताला लगे किराये के कमरे में सिपाही की पत्नी का सड़ा गला शव मिला है। बदबू उठने पर बुधवार की देर शाम पड़ोसियों ने पुलिस को दी तो घटना का पता चला। पुलिस ने ताला तोड़कर शव को निकाला। आला अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। महिला का पति लापता है। वह फोन भी नहीं उठा रहे। महिला के परिजनों ने सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर, मंगरूआ की रहने वाली सोनी (22) की शादी दो माह पूर्व जटहा बाजार थाने में तैनात कांस्टेबल रोशन राय से हुई थी। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात को लेकर थाने में कई बार पंचायत भी हुई। दो माह पूर्व मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद उसने सोनी से शादी कर ली। वह सोनी के साथ कसया भैंसहा गांव के पास जितेंद्र सिंह के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा।
विज्ञापन


बुधवार की शाम बाहर से ताला बंद कमरे से तेज दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पुलिस ताला तोड़कर भीतर पहुंची तो कंबल में लिपटा सोनी का शव मिला। चेहरा और पूरा बदन काला पड़ा था। पुलिस ने उसके पति को फोन किया तो बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने युवती के मायके के लोगों की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की बहन और मां रोती-बिलखती पहुंचीं। दोनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या करके आरोपी सिपाही भाग गया है। मां और बहन ने बताया कि शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। छानबीन में सामने आया कि मकर संक्रांति के पहले भी सिपाही और उसकी पत्नी के बीच मारपीट हुई थी।

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की पुष्टि होगी। युवती की मां की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी सिपाही का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ बता रहा है। उसकी तलाश कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

शादी के नाम पर किया शारीरिक शोषण
सोनी की बहन हाजरा ने बताया कि सोनी और सिपाही के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। सिपाही के शादी से इन्कार करने पर सोनी ने एसपी से शिकायत की। मुकदमा दर्ज होने के भय से सिपाही ने उससे शादी कर ली। उसने बताया कि दो साल पहले सिपाही कसया में तैनात था। किसी मामले की जांच करने पहुंचे सिपाही से सोनी की जान पहचान हो गई।


प्रेम संबंध में शादी का झांसा देकर सिपाही ने उसका दो साल तक शोषण किया। बाद में सिपाही की तैनाती जटहा थाना में हो गई। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। सोनी की बहन ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी। एक सप्ताह से उसकी बहन का फोन नहीं उठ रहा था। इसकी जानकारी लेने के लिए वह जटहा थाना पर गई तो पता लगा कि सिपाही परेड के लिए पुलिस लाइन गए हैं। सिपाही का मोबाइल फोन 17 जनवरी से बंद बता रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed