फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body found In Bamboo cot

घोरघटिया निवासी था बुजुर्ग

Fri, 09 Jul 2021 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body found In Bamboo cot
बांस की कोट में तीन दिन से लापता शख्स का लटका मिला शव
विज्ञापन

कठकुइयां (कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम घोरघटिया निवासी एक व्यक्ति का शव उसके घर के उत्तर तरफ बांस की कोट में लटकता मिला। यह व्यक्ति तीन दिन से घर से लापता बताया जा रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घोरघटिया निवासी संतोष शर्मा (50) तीन दिन से घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने संतोष के घर के उत्तर तरफ स्थित बांस की कोट में रस्सी से लटकता शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर वहां गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ उमेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed