{"_id":"69b86d576e5955d9830242d6","slug":"dcm-collides-with-car-two-occupants-dead-two-injured-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-147565-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीसीएम ने कार में मारी टक्कर कार सवार दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीसीएम ने कार में मारी टक्कर कार सवार दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
शंभू मिश्रा। फाइल फोटो
संतकबीरनगर/ मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर इलाके के नेशनल हाईवे स्थित रसूलाबाद पेट्रोल पंप के पास सोमवार को तड़के तीन बजे के करीब एक बेकाबू डीसीएम ने दूसरी लेन में जा रही कार को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार दो मीडिया कर्मियों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मगहर चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेजवाया। जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर स्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि सोमवार की भोर में करीब 3.30 बजे सूचना मिली कि नेशनल हाईवे स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप रसूलाबाद के पास डीसीएम व कार में टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं हाईवे मोबाइल में लगे कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां देखा कि गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही कार से टकरा गई है।
विज्ञापन
इससे कार में मौजूद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का चालक सीट पर वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण फंसा पड़ा था। उसे ट्रोल पंप कर्मियों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर बाहर निकलवाया और उसके साथ अन्य घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेजवाया गया। इसमें से कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत ग्राम सरगरिया उर्फ रामनगर निवासी धनंजय पांडेय (35) पुत्र उमाकांत पांडेय तथा कुशीनगर के ही थाना खड्डा अंतर्गत ग्राम फाटकरवा निवासी शंभू मिश्रा (45) को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जबकि कुशीनगर थाना कोतवाली पडरौना अंतर्गत इंदिरा नगर पडरौना निवासी रमन कुमार (42) पुत्र मुन्नीलाल और कुशीनगर थाना नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत ग्राम चिलौना निवासी सुदेश मिश्रा (42) पुत्र हंसराज मिश्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में चल रहा है। डीसीएम चालक व खलासी फरार हो चुके थे। जानकारी करने पर पता चला कि कार में सवार चारों मीडियाकर्मी संगठन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह से वापस अपने जनपद कुशीनगर जा रहे थे।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नंबर प्लेट के माध्यम से जानकारी करके डीसीएम के स्वामी एवं कार से प्राप्त आईडी के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।