फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DBT amount of 13 thousand children stuck due to lack of Aadhaar

Kushinagar News: आधार के अभाव में अटकी 13 हजार बच्चों की डीबीटी की रकम

Mon, 09 Dec 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
DBT amount of 13 thousand children stuck due to lack of Aadhaar
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। लेकिन, बीआरसी में किट होने के बावजूद बच्चों का आधार नहीं बन पा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आधार नहीं होने समेत अन्य गड़बड़ियों के चलते 13,500 बच्चे इस योजना के लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन

जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें 2.53 लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। अप्रैल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई थी। आठ महीने बीतने के बावजूद करीब 7500 बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है। करीब छह हजार बच्चों के अभिभावकों का खाता आधार से लिंक नहीं है। इन बच्चों को डीबीटी के तहत जूते-मोजे, यूनिफार्म व स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, जिले के विद्यालयों में नामांकित 2.13 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि भेज दी गई है। 7934 विद्यार्थियों का प्रपत्र जिला स्तर से सत्यापित कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। अभिभावकों का कहना है कि प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बच्चों के लिए आधार किट है। लेकिन आधार बनाने के लिए तैनात किए गए कर्मचारी उदासीन हैं। इससे आधार बनाने में देरी हो रही है। डीसी सामुदायिक उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि 2.13 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि भेज दी गई है। 7,934 विद्यार्थियों का प्रपत्र जिला स्तर से सत्यापित हो गया है। डीबीटी की रकम से वंचित लाभार्थियों का या तो आधार नहीं है या उनके अभिभावकों का खाता आधार से लिंक नहीं है। इसके लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed