फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DAP intercepted a truck, two warehouse sealed

एक ट्रक डीएपी पकड़ी गई, दो गोदाम सील

Thu, 10 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
DAP intercepted a truck, two warehouse sealed
डीएपी पकड़ी गई - फोटो : अमर उजाला
 भैरोगंज बाजार में बृहस्पतिवार की शाम को लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने एक ट्रक पर लदा 225 बोरी डीएपी पकड़कर थाने भेज दिया। लोगों की शिकायत के आधार पर इससे संबंधित दो खाद गोदामों को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जटहां बाजार थानाक्षेत्र के भैरोगंज बाजार में शाम 5 बजे एक ट्रक से एक व्यापारी के गोदाम पर डीएपी उतारे जाने की सूचना लोगों ने डीएम को दी थी। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोककर इसकी सूचना एसडीएम पडरौना संजीव रंजन को दी। इसके बाद एसडीएम पहुंचे और ट्रक पर लदे 225 बोरा डीएपी को थाने भेजवा दिया। वहां लोगों ने शिकायत थी कि ट्रक पर लदा डीएपी एक साधन सहकारी समिति का है, जिसे व्यापारी के निजी गोदाम पर उतरवाया जा रहा था। लोगों का यह भी आरोप था की यहां से लंबे समय से रसायनिक खादों को बिहार भेजा जाता है। 
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम का कहना था कि शुक्रवार को सील गोदाम और डीएपी की जांच कराई जायेगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed