फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Danger increased in fog...difficult due to melting

Kushinagar News: कोहरे में बढ़ा खतरा...गलन से मुश्किल

Tue, 28 Jan 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Danger increased in fog...difficult due to melting
पडरौना। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार की शाम को पूरा शहर और गांव कोहरे की चादर से ढंक गया। सोमवार को सुबह करीब दस बजे तक कोहरे का असर नजर आया। इसके चलते आने-जाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर मालवाहनों के बीच कोहरे के कारण टक्कर भी हुई। संयोग ठीक था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। दिन ढलते ही गलन शुरू हो गई।
विज्ञापन

बीते दो दिन दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। किसी दिन सुबह ही धूप निकल जा रही है तो किसी दिन सूरज के दर्शन भी नहीं हो रहे हैं। मौसम के इस बदलाव से फसलों पर अनुकूल प्रभाव पड़ने के आसार है। सोमवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह घना कोहरा होने के चलते दृश्यता करीब 100 मीटर थी, लेकिन दोपहर बाद चटख धूप निकलने से अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि सोमवार को मौसम का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम में इस तरह का बदलाव आने वाले करीब एक सप्ताह तक बना रहेगा। यह गेहूं की फसलों के लिए ठीक है, जबकि तिलहन, दलहन के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed