फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dancer dies in road accident, youth seriously injured

Kushinagar News: सड़क हादसे में नर्तकी की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

Sun, 12 Nov 2023 07:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Nov 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Dancer dies in road accident, youth seriously injured
- शनिवार की रात करीब नौ बजे गगलवा पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


दुदही। विशुनपुरा के गगलवा पुल के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार युवक-युवती सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर में भिड़ गए। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिरे। इसी बीच सामने से आ रही कार ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सड़क पर गंभीर रूप से घायल को दुदही सीएचसी भेजा गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि युवक का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विशुनपुरा क्षेत्र के नगर पंचायत दुदही के श्रीराम जानकी नगर निवासी विश्वजीत जायसवाल (22) एक आर्केस्ट्रा में गाड़ी चलाते हैं। आर्केस्ट्रा में बिहार के कटिहार की निवासी जानवी (18) अपनी बहन एवं एक अन्य नर्तकी के साथ गौरीश्रीराम में कमरा लेकर रहती हैं। नर्तकी व विश्वजीत जायसवाल में प्रेम संबंध था। विश्वजीत नर्तकी जानवी को बाइक से लेकर सेवरही गया था। वहां से रात करीब नौ बजे बाइक से वापस गौरीश्रीराम आ रहे थे। अभी वह गगलवा पुल के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से भिड़ गए। इससे बाइक सवार चालक विश्वजीत अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। उसी दौरान तेज गति से आ रही ही एक कार नर्तकी को रौंदते हुए निकल गई। मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से दुदही सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान नर्तकी की मौत हो गई, जबकि विश्वजीत की हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed