फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Czech for road blockades

चेक के लिए सड़क जाम

Mon, 16 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला कुशीनगर Updated Mon, 16 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
कोटवा कला गांव में रविवार को फसलों के नुकसानी मुआवजे का चेक बांटने आए लेखपाल कुछ देर बाद चले गए। इससे नाराज लोगों ने नेबुआ नौरंगिया-घुघली मार्ग जाम कर दिया। गांववालों ने कहा कि प्रशासन ने काफी विलंब से चेक बनवाया है। उसे बांटने की बजाय खाते में रकम भेजने की बात कहकर हल्का लेखपाल टाल रहे हैं।
विज्ञापन


जाम की जानकारी पर विधायक विजय कुमार दुबे समर्थकों के वहां पहुंचे और किसानों के साथ वहीं बैठकर करीब साढ़े 10 बजे से धरना देने लगे। धरना स्थल से ही उन्होंने फोन से डीएम को बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे लेखपाल श्यामलाल गुप्ता चेक वितरित करने आए थे। ग्राम प्रधान से उनकी बातचीत भी हुई।
विज्ञापन


 लेकिन वे बिना चेक बांटे ही चले गए। इससे नाराज लोगों ने सड़क जामकर दिया है। जाम होने की जानकारी मिलने पर डीएम लोकेश एम ने लेखपाल श्यामलाल और लियाकत को चेक बांटने के लिए मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद करीब डेढ़ बजे से चेक बंटना शुरू हुआ। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद लेखपाल की ओर से कुल 416 किसानों को गेहूं की क्षतिग्रस्त फसल का चेक दिया गया। इस मौके पर नगीना कुशवाहा, शिवेंद्र शुक्ला, जवाहर गुप्ता, मुखिया यादव, संजय ओझा, अविनाश शुक्ला, अशोक यादव, फैयाज लारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed