फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cyclonic storm in Kushinagar, two killed

Kushinagar News: कुशीनगर में चक्रवाती तूफान, दो की मौत

Fri, 17 May 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Cyclonic storm in Kushinagar, two killed
विशुनपुर बरिया पट्टी गांव में राजदेव पाल के रोते-बिलखते परिजन।
पडरौना(कुशीनगर)। बुधवार देर रात चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से जिले में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी शामिल हैं। तूफान से दुदही के पास रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने से दो घंटे तक कप्तानगंज-थाने रूट प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9.30 बजे चक्रवाती हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। विशुनपुरा क्षेत्र के विशनपुर बरिया पट्टी गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष 55 वर्षीय राजदेव पाल बारिश से बचाव के लिए गाय को टिनशेड में बांधने गए। इसी दौरान पेड़ गिरा और वह दब गए। इससे राजदेव की मौत हो गई। इसी तरह, तरयासुजान क्षेत्र के भावपुर के अब्दुल्लाह की 45 वर्षीय पत्नी नाजरा खातून तूफान आने पर सुरक्षित स्थान की ओर भागीं। तभी फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान नाजरा की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, कठकुइया और दुदही रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर रात 10 बजे पेड़ गिर गया। गोरखपुर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन और छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही। देर रात करीब 12 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। दूसरी ओर तूफान की जद में आए करीब 250 से अधिक लोगों के छप्पर भी उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed