{"_id":"6877f66c1cc77180890955f9","slug":"cyclist-youth-dies-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141650-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत
Thu, 17 Jul 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरायासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ हाईवे चौराहा पर मंगलवार की देर रात को हाईवे पर साइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। देर रात को गश्त पर निकली पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पर भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक बिहार प्रांत का रहने वाला हैं। सूचना पर देर रात को परिजन पहुंच गए।
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बथनाकुटी निवासी राधेश्याम (30) मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर से साइकिल से बिजली का सामान लेने के लिए सलेमगढ़ बाजार में आया था। सामान लेकर वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। रात होने के कारण वह हाईवे पर खून से लथपथ पड़ा रहा।
उधर से गुजर रहे वाहनों ने भी शरीर को रौंद दिया था। गश्त कर रही पुलिस रात करीब 11.30 बजे पहुंची तो सड़क पर युवक को देखा, साइकिल हाईवे के किनारे पड़ी थी। पुलिस युवक को जिंदा समझकर तमकुहीराज सीएचसी पर भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दिया। बहादुरपुर चौकी इंचार्ज अनुराग शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।