फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cyclist injured in accident dies during treatment

Kushinagar News: हादसे में घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत

Sun, 18 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cyclist injured in accident dies during treatment
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर बुधवार को दोपहर में साइकिल सवार बुजुर्ग को बोलेरो ने ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सेन्दुरिया विशुनपुर निवासी चन्द्रभान सिंह (70) घर से साइकिल से अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव मुजहना रिश्तेदार के घर निमंत्रण में जाने के लिए निकले थे। सेन्दुरिया बाजार के पास पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर पहुंचे थे कि पिपराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल में पीछे से ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार चन्द्रभान सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। आस-पास के लोगों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी साधन से मेडिकल कालेज गोरखपुर लेकर चले गए थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान रात करीब आठ बजे चन्द्रभान सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed