{"_id":"661af9e19d07cb41750b51ec","slug":"culvert-and-rcc-road-damaged-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115447-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिया और आरसीसी सड़क क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिया और आरसीसी सड़क क्षतिग्रस्त
Sun, 14 Apr 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
मथौली। हाटा-पिपरा मार्ग स्थित पिपरा गांव के पास बनी पुलिया और आरसीसी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। राहगीरों को दुर्घटना की आशंका बनी है। लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
पिपरा गांव के पास सड़क पर बनी पुलिया और सड़क संकरी होने के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। लोगों की मांग पर हाटा विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर लोकनिर्माण विभाग ने यहां 700 मीटर आरआरसी सड़क का करीब एक वर्ष पूर्व निर्माण कराया। देवराज पिपरा गांव के ग्राम प्रधान कृष्ण प्रताप राव उर्फ लड्डू बाबू ने बताया कि इस समय सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे यहां हर दिन छोटी मोटी दुर्घटना होती रहती है। लोगों को हमेशा बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन मृत्युंजय झां ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराकर शीघ्र मरम्मत करा दी जाएगी।